फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike driver killed in head-on collision, another injured

Mau News: आमने-सामने भिड़ी बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 15 Mar 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike driver killed in head-on collision, another injured
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अतरारी चुंगी के समीप शुक्रवार की दोपहर दो बजे दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा अतरारी गांव निवासी विजय कुमार 32 शुक्रवार को दिन दोपहर 2 बजे बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना कैलेंडर तिराहा की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

इस बीच मुबारकपुर रोड से घोसी मुहम्मदाबाद रोड चुंगी पर क्राॅसिंग के दौरान खैराबाद कैलेंडर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
विजय कुमार को गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार को भी चोटें आईं।
बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार काफी तेज रफ्तार से आ रहे थे और चौराहे पर क्रॉस करने के दौरान टकरा गए। घटना के संबंध में मृतक के पिता रामचरण ने बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टायर फटने से असंतुलित हुई डीसीएम, हादसा टला

मुहम्मदाबाद गोहाना। कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर कुटी के पास शुक्रवार की दोपहर एक डीसीएम का पिछला टायर फट गया। संयोग अच्छा था कि बड़ा हादसा टल गया। एक मछली लदी डीसीएम आजमगढ़ से मऊ की ओर जा रही थी। वह मुहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर कुटी के पास पहुंची थी कि अचानक से टायर फटने से वह सड़क के बीचोबीच पलट गई। डीसीएम की गति धीमी थी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल होने से बच गया। उधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर डीसीएम को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed