फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike driver died in the accident, traffic jam imposed

Mau News: हादसे में बाइक चालक की मौत, लगाया जाम

Mon, 12 May 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bike driver died in the accident, traffic jam imposed
अमिला। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रियाव गांव के पास सोमवार की शाम पांच बजे बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालाक की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अमिला लाटघाट मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस को शव भी पोस्टमार्टम के लिए देने से इन्कार करते हुए पहले आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रियाव गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पटेल (40) पुत्र गिरधारी राजगीर मिस्त्री का काम करता थे। सोमवार की देर शाम करीब पांच बजे वह बाइक से वह अपने छोटे भाई रामेश्वर के साथ्क सी काम से गांव से बाहर निकले थे। इसी बीच वह गांव के सामने मुख्य मार्ग के पास पहुंचा था कि एक ईंट-भट्टे के ट्रैक्टर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वीरेंद्र बाइक से उछलकर नीचे आ गिरे, जब तक वह संभल पाते तब तक वह ट्रैक्टर के अगले पहिया के जद में आ गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंचे परिजनों ने शव के साथ अमिला लाटघाट मार्ग पर जाम कर दिया। दोहरीघाट पुलिस की कोशिश के बाद भी परिजनों शव देने से इन्कार करते हुए सबसे पहले आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर देर शाम सीओ घोसी दिनेश दत्त मिश्रा ने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह उनका गुस्सा शांत नहीं कर सके। उधर नाराज लोगों ने रास्ता बंद करने के लिए बॉस बल्ली की बैरीकेडिंग कर जाम किए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed