फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike collided with tractor while overtaking, one died

Accident in Mau: ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 28 Oct 2022 07:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 07:16 AM IST
सार

बाबूपुर गांव में गुरुवार की शाम ओवरटेक के चक्कर में एक भयानक हादसा हो गया।  बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं बाइक भी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में घायल एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bike collided with tractor while overtaking, one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोपागंज थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में गुरुवार की शाम ओवरटेक कर आगे निकल रहे बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं बाइक भी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक चालक युवक तथा उसपर सवार दो युवतियां घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब चार बजे कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्राली इंदारा की तरफ जा रही थी। पीछे से एक बाइक पर सवार रोनू अपनी चचेरी बहन को लेकर आ रहा था। बाबूपुर गांव के पास बाइक सवार युवक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक किया। अचानक सामने आ गई बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक शिंटू (35) नियंत्रण खो बैठा। इससे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खेत में पलट गयी। इसमें ट्रैक्टर चालक सहित उसके साथ बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया। वहीं हादसे में ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाइक भी पलट गई। इसपर सवार कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव निवासी रोनू (26), पूनम (23) और प्रियंका (25) भी ट्रैक्टर ट्राली की जद में आ गये। रोनू अपनी चचेरी बहन को लेकर घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की चीख पुकार सुनकर आस पास के राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां प्रियंका की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे में ट्रैक्टर चालक तथा पूनम की हालात अब भी गंभीर बनी हुई है। एसओ कोपागंज अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे में घायल एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed