फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike collided with a tree after being hit by a car SP worker died and one is serious police registered a cas

Mau : कार से धक्के के बाद पेड़ से टकराई बाइक, सपा कार्यकर्ता की मौत एक गंभीर, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Mon, 23 Dec 2024 07:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,मऊ
अमर उजाला नेटवर्क,मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2024 07:15 PM IST
सार

 घोसी कोतवाली क्षेत्र के लुदुही भरहुआ के पास रविवार की देर रात नौ बजे कार के धक्के से बाइक पर जा रहे युवक पेड़ से टकरा गए जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनो की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
Bike collided with a tree after being hit by a car SP worker died and one is serious police registered a cas
मृतक राम आशीष यादव, फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा स्थित लुदुही भरहुआ गांव के पास रविवार की देर रात करीब नौ बजे मार्ग दुर्घटना में सपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी राम आशीष यादव (29) पुत्र कल्पनाथ यादव, जो अपने गांव में सपा का बूथ अध्यक्ष था। वह गांव निवासी अपने मित्र अवधेश यादव (32) पुत्र सूर्यभान यादव मझवारा अपने रिश्तेदार के यहां किसी निमंत्रण में गया था। देर रात करीब नौ बजे वही से वापस घर लौट रहा था। अभी दोनों लुदुही भरहुआ गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। बाइक सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई।

विज्ञापन


घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों घायलों को देखकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास मिले दस्तावेज के आधार पर दोनों की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। आनन फानन में दोनों को घोसी सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने राम आशीष यादव (29) पुत्र कल्पनाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गंभीर रूप से घायल अवधेश यादव को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था, दो बहन भी है। पिता कल्पनाथ यादव खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन


मृतक भी अपने पिता का खेती में सहयोग करता था। दूसरी तरफ युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसरा था। इस बाबत घोसी कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच हो रही है। सपा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बताया कि कार्यकर्ता की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई है। पार्टी की संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed