फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike collided head-on, driver dies

आमने-सामने टकराईं बाइक, चालक की मौत

Thu, 21 Jul 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike collided head-on, driver dies
बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के आदेडीह गांव के पास शुक्रवार की सुबह कुत्ते को बचाने के चक्कर में दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। जिसमें एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथनी निवासी जयनेंद्र राय (50) मऊ स्थित हरिद्वार कालोनी में रहता था। शुक्रवार की सुबह वह चोरपाखुर्द गांव स्थित ईंट भट्ठे से आवास आ रहा था। आदेडीह गांव के पास अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी जयनेंद्र राय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव निवासी आनंद कुमार (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिय। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन बच्चे है जो अभी पढंाई कर रहे हैं। घटना के बाद परिवार में रोना-पीटना मच गया। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष के तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed