फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike collided face to face, two injured

आमने-सामने भिड़ी बाइक, दो घायल

Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike collided face to face, two injured
घोसी क्षेत्र के सेमरी जमालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार की सुबह दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे दोनों चालक घायल हो गए। इसमें एक घायल चिकित्सक है, जो कि घटना के समय बाइक से अस्पताल जा रहा था। उधर, हादसे में दोनों घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बीएचयू रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के इंदारा गांव अनिल कुमार सिंह 52 पुत्र राम बडा़ई सिंह फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र विभाग में डाक्टर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार सुबह वह अपने घर इंदारा से बाइक से अपने अस्पताल जा रहे थे। अभी वह सेमरी जमालपुर प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे कि मझवारा की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार उज्जवल यादव 38 की बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घायलों की चीख पुुकार सुनकर आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस तथा एंबुलेंस को दी। दोनों घायलों को एंबुलेंस से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया, जहां डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल होने से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed