फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bigha land merges into the river

कटान तेज, एक बीघा जमीन नदी में विलीन:

Fri, 22 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bigha land merges into the river
दोहरीघाट के रोशनपुर गांव के पास सरयू नदी से हो रही कटान। - फोटो : MAU
सूरजपुर। मधुबन तहसील के सूरजपुर क्षेत्र में घाघरा के रौद्र रुप धारण करने से तटवर्ती इलाके के लोगों की परेशनी बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को रोशनपुर तथा गोनघट गांव की लगभग एक बीघा कृषिपयोगी जमीन नदी में विलीन हो गया। अब लोगों को भूमिहीन होने का खतरा सताने लगा है। शिकायत के बाद भी कटान समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है। लोगों ने मुख्यमंत्री को ई मेल भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।क्षेत्र के रोशनपुर तथा जिले के बार्डर स्थित गोनघट गांव में कटान तेज होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को लगभग एक बीघा जमीन नदी में विलीन हो गई। लोग दूर से ही अपनी विलीन हो रही उपजाऊ जमीन को निहारते हुए देखे जा रहे हैं। कटान तेज होने से आसपास के तटवर्ती गांवों के लोग दहशत में जी रहे हैं। नदी के कहर बरपाने की आशंका से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। कटान पीड़ितों को भूमिहीन होने डर सताने लगा है। इस संबंध में क्षेत्र के पंकज त्रिपाठी, श्रीप्रकाश यादव, जयप्रकाश सिंह का कहना है कि बरसात शुरू होने के पूर्व ही नदी कहर बरपा रही है, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। शिकायत के बाद भी कटान समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। प्रतिवर्ष खानापूर्ति कर इतिश्री कर दी जाती है। समस्या का अविलंब समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed