फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Big revelation in Mau's ink scandal: Accused told shocking thing to police, had asked for ticket from SP

मऊ के स्याही कांड में बड़ा खुलासा: आरोपी ने पुलिस को बताई चौंकाने वाली बात, सपा से मांगा था टिकट, दी ये धमकी

Mon, 21 Aug 2023 03:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 21 Aug 2023 03:54 PM IST
सार

सपा में रहे दारा सिंह चौहान के वर्तमान में बीजेपी से चुनाव लड़ने को लेकर मन में टीस थी। इसको लेकर उसके द्वारा पहले सपा, वर्तमान में भाजपा में शामिल युवा कार्यकर्ता से बातचीत की, जिसमें गरमा गरमी होने पर अभिमन्यु यादव ने दारा सिंह चौहान के अपने क्षेत्र में आने पर स्याही फेंकने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Big revelation in Mau's ink scandal: Accused told shocking thing to police, had asked for ticket from SP
आरोपी ने पुलिस को बताई चौंकाने वाली बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही कांड के मामले में सोमवार को आरोपी अभिमन्यु यादव के आत्मसमर्पण के बाद इस मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि स्याही कांड में आत्मसमर्पण कर चुका अभिमन्यु यादव ने 2019 में डीसीएसके पीजी कॉलेज से चुनाव लड़ा था, इसको लेकर उसके द्वाारा समाजवादी पार्टी के यूथ विंग से टिकट मांगा गया था।

विज्ञापन


सपा में रहे दारा सिंह चौहान के वर्तमान में बीजेपी से चुनाव लड़ने को लेकर मन में टीस थी। इसको लेकर उसके द्वारा पहले सपा, वर्तमान में भाजपा में शामिल युवा कार्यकर्ता से बातचीत की, जिसमें गरमा गरमी होने पर अभिमन्यु यादव ने दारा सिंह चौहान के अपने क्षेत्र में आने पर स्याही फेंकने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


नेता तथा फ्रेम के चक्कर में मूर्खतापूर्ण घटना को दिया अंजाम
अमर उजाला ने इस संबंध में सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा से, आरोपी द्वारा एक नेता के शामिल होने की जानकारी ली, जिसमें उन्होंने नेता के इस घटना में शामिल होने की बात से इंकार कर दिया। बताया कि नेता से आरोपी अभिमन्यु यादव ने फोन कर बहसबाजी करते हुए भाजपा प्रत्याशी के अपने क्षेत्र में आने पर स्याही फेंकने की धमकी दी थी। जिस पर नेता ने इसे महज एक कोरी धमकी समझी थी। बताया कि इससे पहले पुलिस भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के गनर हरीओम मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed