फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Big gang of animal smugglers busted, five including four women arrested

Mau News: पशु तस्करों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, चार महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Big gang of animal smugglers busted, five including four women arrested
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बंदीकला गांव स्थित एक घर पर छापा मारकर पशु तस्करों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने पशुओं के करीब 100 किलो मांस के साथ औजारों और तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली एक स्कॉर्पियो बरामद किया है। इस दौरान मुख्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक युवक और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। घर के अहाता में काटने के लिए बांधे गए दो पशुओं को भी बरामद किया है। मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 11 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि बंदीकला गांव के एक घर में पशु काटकर उसका मांस बेचा जा रहा है। कोतवाल संजय तिवारी ने दलबल के साथ जब उक्त घर पर छापा मारा तो वहां मौके पर चार महिलाएं और एक युवक मौजूद मिले। हालांकि पुलिस के आने की भनक मिलते ही मुख्य अभियुक्त पशु तस्कर गुफरान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां एक कमरे में पशु शरीर के टुकड़े, काटने वाले कई हथियार बरामद हुए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इस बीच घर के पीछे हत्या के लिए बांधे गए दो पशुओं को भी बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर मांस का सैंपल जांच के लिए लैबोरेट्री भेज दिया। हड्डी और मांस को बगल के खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। इस बारे में कोतवाल संजय कुमार तिवारी त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में नबील पुत्र गुफरान के अतिरिक्त घर की चार महिलाएं सलेहा, शिफा, फिजा और नाजिया को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य पशु तस्कर गुफरान और उसका पुत्र अहमद के अलावा आधा दर्जन लोगों की संलिप्त हैं। मुख्य अभियुक्त गुफरान काफी दिनों से चोरी छिपे यह कार्य कर रहा था। इसके खिलाफ गैंगस्टर आदि की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार पांचों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed