फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Big accident averted in Mau vehicle carrying oxygen cylinder overturned on school van,

मऊ में बड़ा हादसा टला: ऑक्सीजन सिलिंडर लदा वाहन स्कूली वैन पर पलटा, चार छात्र घायल

Mon, 03 Apr 2023 12:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Apr 2023 12:05 PM IST
सार

 मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र में सोमवार सुबह ऑक्सीजन सिलिंडर लदा वाहन अनियंत्रित होकर स्कूली वैन पर पलट गया। वैन में 12 छात्र सवार थे। इसमें चार छात्र  से घायल हो गए। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Big accident averted in Mau vehicle carrying oxygen cylinder overturned on school van,
ऑक्सीजन सिलिंडर लदा वाहन स्कूली वैन पर पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र में सोमवार सुबह ऑक्सीजन सिलिंडर लदा वाहन अनियंत्रित होकर स्कूली वैन पर पलट गया। वैन में 12 छात्र सवार थे। इसमें चार छात्र से घायल हो गए। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। संयोग रहा कि वाहनों की गति कम थी और एक भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं फटा। अन्यथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


मौके पर जुटे लोगों ने वैन चालक सहित बच्चों को बाहर निकाला। आननफानन सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और वैन को कब्जे में लेकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल के लिए बच्चों को लेकर प्राइवेट वैन जा रही थी। वैन में 12 बच्चे सवार थे। पीछे से आ रहा मेडिकल ऑक्सीजन गैस सिलिंडर लदा वाहन आ रहा था। बकवल मोड़ के पास वाहन के सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ऑक्सीजन गैस सिलिंडर लदा वाहन अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, केवल दुधमुंहे बच्चे की बची जान, ये थी वजह

Big accident averted in Mau vehicle carrying oxygen cylinder overturned on school van,
ऑक्सीजन सिलिंडर लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

वाहन पर लदा ऑक्सीजन सिलिंडर स्कूली वैन और सड़क पर गिरा। मौके पर अफतातफरी। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। वैन चालक और उसमें सवार बच्चों को वाहन निकाला। हादसे में कक्षा छह की छात्रा इसरा प्रवीन, कक्षा 9 के छात्र आनंद सिंह, कक्षा तीन का छात्र राघवेंद्र सिंह और कक्षा एक का छात्र मोहम्मद फरहान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी बच्चे बाल-बाल बच गए। बाइक सवार को हल्की चोटें आईं। घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी ने घायल बच्चों से जानकारी ली। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। वो आननफानन अस्पताल पहुंचे। बच्चों को सलामत देख राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed