{"_id":"613a37ce8ebc3ea75c654479","slug":"bhoomipujan-for-the-construction-of-dharamshala-mau-news-vns6106542104","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच किया गया भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच किया गया भूमिपूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। नगर के मझवारा मोड़ स्थित नरोखर पोखरा शिव मंदिर के प्रांगण में बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक विजय राजभर ने 49 लाख से होने वाले धर्मशाला, महिला स्नानगृह और सुंदरीकरण कार्य के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया। विधायक ने कहा कि नवनिर्माण, सुंदरीकरण आदि के लिए 49 लाख की धनराशि जारी की गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
कहा कि नरोखर पोखरा के सुंदरीकरण के क्रम में धर्मशाला के निर्माण के साथ महिलाओं के स्नान के लिए स्नानगृह आदि का निर्माण और सुंदरीकरण होगा। इससे इस प्राचीन धार्मिक स्थान की सुंदरता बढ़ जाएगी। कहा कि घोसी नगर स्थित बस स्टैंड के नवनिर्माण के लिए स्वीकृति 2.5 करोड़ को चार करोड़ करवा दिया हूं। अब मुख्यमंत्री के निर्देश से घोसी का बस स्टैंड मॉडल बस स्टेशन के रूप में विकसित होगा। प्रदेश के साथ क्षेत्र के लोगों को बिना किसी भेदभाव के भरपूर बिजली मिल रही है। अपराधी प्रदेश से बाहर हैं या जेल में हैं। भूमाफिया, माफिया की अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से गिरवा दिया गया है। मऊ जिले से चार फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग बन गए हैं। जल्द ही इंदरा से दोहरीघाट का रेल मार्ग बड़ी लाइन हो जाएगा। इस मौके पर घोसी मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, मंडल महामंत्री अतुल शर्मा, विवेक चौहान, अनिरुद्ध सिंह, जयप्रकाश मिश्र, संतोष मिश्रा, हरिकृष्ण मिश्र, अरुण मिश्रा आदि रहे।