फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bhoomi Pujan of 700 meter long Indara Railway Overbridge today

Mau News: 700 मीटर लंबे इंदारा रेलवे ओवरब्रिज का भूमि पूजन आज

Wed, 23 Jul 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan of 700 meter long Indara Railway Overbridge today
इंदारा। कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के इंदारा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बृहस्पतिवार को मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन करेंगे। एक सप्ताह से ओवरब्रिज की जद में आने वाले 137 हरे पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे भूमि पूजन के बाद तुरंत निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

अक्तूबर 2024 में ही पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के इंजीनियरों ने नक्शा तैयार किया था। मंत्री एके शर्मा की पहल पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दी थी। 700 मीटर लंबे ओवरब्रिज निर्माण के लिए 64.75 करोड़ रुपये आवंटित किया था। इसके बनने से मधुबन, घोसी और सदर तहसील की करीब 15 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के मऊ-मधुबन शहीद मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग संख्या 4-सी से रोजाना 36 और 26 साप्ताहिक ट्रेनें गुजरती हैं। जिसके चलते 24 घंटे में हर 20 से 25 मिनट पर रेलवे क्राॅसिंग बंद होती है। इससे लोगों का समय बर्बाद होता है। कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है। ओवरब्रिज बनाने की मांग करीब 25 साल से की जा रही है। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 11 फरवरी 2024 को इंदारा ओवरब्रिज निर्माण के लिए मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी 2024 को ही वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया था। स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर उत्साह है। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने से न केवल जाम की समस्या दूर होगी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed