फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bhatia villagers submitted memorandum to forest minister

भटिया के ग्रामीणों ने सौंपा वन मंत्री को ज्ञापन

Tue, 22 Dec 2020 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Bhatia villagers submitted memorandum to forest minister
मधुबन। दुबारी से सटे सीमावर्ती गांव भटिया को नगर पंचायत दुबारी में शामिल कराने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक तथा वन मंत्री दारा सिंह चौहान को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि भटिया गांव को दुबारी नगर पंचायत में शामिल किया जाए। वन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को नगर पंचायत के मानक के सापेक्ष भटिया को नगर पंचायत दुबारी में शामिल करने के निर्देश दिए जाने के बाद ग्रामीणों में विकास की उम्मीद जगी है। दुबारी ग्राम सभा, बैंक, पुलिस चौकी, स्कूल सहित नगर पंचायत के विभिन्न मानकों को पूर्ण कर रहा है। इसी क्रम में दुबारी आंशिक, लक्ष्मीपुर, चक अनिरूद्ध भारती, मोलनापुर (मैनपरवा), देवपुरा देवसीपुर, उत्तर दिशा में सिंचाई विभाग का बंधा, दक्षिण में खरगीपुर हरिजन बस्ती, दुबारी, विग्रहपुर, पश्चिम टमठा इस्लामिया बस्ती, पूरब में विशेन दुबारी, भानपुर, गोबरही सहित 14 राजस्व गांवों को शासन के निर्देश के बाद नगर पंचायत बनाने के लिए आपत्ति आमंत्रित किया गया। इसके बाद सीमावर्ती गांव भटिया को भी नगर पंचायत में शामिल किए जाने के लिए ग्रामीण मुखर हो गए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में पवन पांडेय, सुजीत कुमार, आशनरायन पांडेय, सुभाष हजाम, मैनेजर गोड़, विजय शंकर पांडेय, विनय कुमार पांडेय, बृजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed