फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bharat Net Scheme: Secondary schools and PHCs will be connected with broadband

भारत नेट योजना: माध्यमिक स्कूलों और पीएचसी को ब्रॉड बैंड से जोड़ा जाएगा

Wed, 05 Feb 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bharat Net Scheme: Secondary schools and PHCs will be connected with broadband
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज में बजट सत्र पर चर्चा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत नेट योजना के तहत माध्यमिक स्कूलों और पीएचसी को ब्रॉड बैंड से जोड़ा जाएगा। प्रो. डॉ. चंद्र प्रकाश राय ने कहा कि वित्त मंत्री ने किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ा दी है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए लोन लिमिट तीन से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है। गिग वर्कर्स को आइडेंटिटी प्रूफ दिया जाएगा। उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करके ये पहचान पत्र मुहैया कराया जाएगा। इन्हें पीएम जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। शताक्षी सिंह ने कहा कि आईआईटी को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। पांच आईआईटी में अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। साथ ही, आईआईटी पटना का विस्तार भी किया जाएगा। इसके साथ-साथ भारत नेट योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सरकारी माध्यमिक स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा जाएगा। सरकार भारतीय भाषा पुस्तक योजना शुरू करेगी। इसमें स्कूल और उच्चतर शिक्षा के छात्रों को भारतीय भाषाओं में डिजिटल रूप में पुस्तकें मुहैया कराई जाएंगी। जिला प्रमुख विशाल जायसवाल ने कहा कि पहली बार उद्यमी बनने वाली पांच लाख एससी-एसटी महिलाओं के लिए दो करोड़ लोन की शुरुआत की जाएगी। टैक्स छूट से मध्यम वर्ग के लोगों के पास खपत के लिए अधिक पैसे बचेंगे। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय की आचार्य खुशबू सरोज, गुलफिशां, जिला संयोजक अनन्या शर्मा, महक, स्नेहा पांडेय, प्रियंका सुराना, आशुतोष, अंजली सिंह, नवीन, सलोनी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed