फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bharat Bandh effect in Mirzapur and Mau

Bharat Band: मिर्जापुर और मऊ में भी दिखा भारत बंद का असर, बसपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Wed, 21 Aug 2024 05:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ/मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ/मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Aug 2024 05:55 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, आजाद अधिकार सेना पार्टी, भीम सेना समेत विभिनन्न दलों के कार्यकताओं ने बुधवार को भारत बंद को लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। 

विज्ञापन
Bharat Bandh effect in Mirzapur and Mau
भारत बंद को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ बसपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस 

विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकताओं ने एससीएसटी आरक्षण कोटा में कोटा वापस की मांग को लेकर भारत बंद का आह्वान किया। बंद का कोई असर नहीं दिखा। कार्यकर्ता नारेबाजी करते चल रहे थे। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के भीटी स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल से निकला जुलूस गाजीपुर तिराहा से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।



मिर्जापुर में भारत बंद को लेकर हो रहा प्रदर्शन
भारत बंद को लेकर जिले में बुधवार को जगह जगह प्रदर्शन किया गया। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, आजाद अधिकार सेना पार्टी, भीम सेना, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले, आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति, चंद्रशेखर आजाद समाज पार्टी के द्वारा किया जिले भर में प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन




समाजवादी पार्टी, आजाद अधिकार सेना, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके पहले बहुजन समाज पार्टी ने जुलस निकाल कर सिटी क्लब के मैदान मे प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या में जगह-जगह पुलिस लगाई गई है। बसपा कार्यकर्ताओं ने एससी एसटी आरक्षण कोटा वापस करने की मांग को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है लेकिन जिले में इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed