फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bhagwat Katha purifies the mind: Atul Krishna

भागवत कथा से होता है मन का शुद्धिकरण : अतुल कृष्ण

Wed, 03 Jun 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha purifies the mind: Atul Krishna
कोपागंज के लैरोदोनवार गांव में श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन लैरो दोनवार में कथा सुनाते अतुल कृष
कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय और मंगलमय बनाएं तथा आत्मकल्याण करें। भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है।
विज्ञापन

इससे संशय दूर होता है और शांति एवं मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि स्मरण तथा भागवत कथा श्रवण करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उक्त बातें कोपागंज क्षेत्र के ग्राम सभा लैरो दोनवार में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के पहले दिन मंगलवार की शाम अतुल कृष्ण शांडिल्य जी महाराज ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।
भागवत पुराण हिंदुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद्भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य विषय भक्ति योग है, जिसमें श्रीकृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है।

इस अवसर पर सुदर्शन सिंह, सुरेश सिंह, पशुपतिनाथ सिंह, रमेश सिंह, उपेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, मदनगोपाल सिंह, हृदयनारायण सिंह, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed