{"_id":"69726834a52ef5663505bbf5","slug":"bhadresara-phc-will-be-developed-on-the-lines-of-a-city-polyclinic-mau-news-c-295-1-mau1001-139711-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सिटी पॉली क्लीनिक की तर्ज पर विकसित होगा भदेसरा पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सिटी पॉली क्लीनिक की तर्ज पर विकसित होगा भदेसरा पीएचसी
विज्ञापन
नगर में लाेगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर के भदेसरा में संचालित पांचवें नगरीय पीएचसी को अब सिटी पॉली क्लीनिक बनाने जा रहा है। सिटी पॉली क्लीनिक बनने से वहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर दिन विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती रहेगी।
इससे लोगाें को इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस सुविधा से करीब बीस हजार की आबादी को सीधे इससे लाभ मिलेगा।
साढ़े तीन लाख की आबादी में बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल के अलावा चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमान नगर, छोटी रहजनिया, डोमनप़ुरा और हनुमान नगर संचालित होती है, लेकिन भदेसरा में स्वस्थ्य विभाग द्वारा भदेसरा में पांचवी पीएचसी शुरू की गई है।
विज्ञापन
इस नई पीएचसी में अभी एक डॉक्टर, एक लैब टेक्निशीयन, एक फॉर्मासिस्ट का पद है, जो कि पांच बेड का अस्पताल है।
दिन के समय ही सेवाएं संचालित होती है। कोई विशेषज्ञ डाक्टर की तैनाती न होने से समस्या होने पर लोगों को जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
अब उनको जिला अस्पताल जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। दरअसल इस न्यू पीएचसी के सिटी पाली क्लीनिक में तब्दील किया जा रहा है। इसके बाद वहां पर हर दिन विशेषज्ञ डॉक्टर मिलेंगे। सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इसमें जनरल फिजिशीयन, स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, चर्म रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात रहेंगे।
सिटी पाली क्लीनिक बनाने की प्रकिया शुरू हो गई है। डॉक्टरों की तैनाती प्रक्रिया चल रही है। दिन के हिसाब डॉक्टर की तैनाती प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिटी पाली क्लीनिक का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संभावना है कि अगले माह से सिटी पॉली क्लीनिक का संचालन शुरू हो सकता है।