फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Beware: six shopkeepers came out corona positive in Purghat market

सावधान: पुराघाट बाजार में एक साथ छह दुकानदार निकले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 29 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Beware: six shopkeepers came out corona positive in Purghat market
मऊ। मंगलवार की देर शाम बीएचयू से 15 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें अकेले पांच मरीज कोपागंज ब्लाक के कुर्थीजाफर तथा एक मरीज बगल के गांव पारा निवासी है। यह सभी संक्रमित मरीजों की पुराघाट के दुकानदार हैं। चौकाने वाली बात हैं कि संक्रमित मरीज बुुधवार की दोपहर तक अपने पुराघाट कस्बा में अपनी दुकानें खोले थे। दोपहर बाद पहुंची कोपागंज सीएचसी की टीम ने सभी मरीजों को कोविड अस्पताल भेजने के साथ उनके संपर्क में रहने वालों को चिहिन्त करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के साथ हमारी लापरवाही के साथ जिम्मेदारों की उदासीनता भी सामने आ रही हैं। संदिग्ध व्यक्ति द्वारा सैंपल देने के बाद होम क्वारंटीन के बजाए बाजारों में घूम रहे हैं। ऐसा ही बुधवार को दिखा। जहां मंगलवार की देर शाम बीएचयू से आई रिपोर्ट में कोपागंज ब्लाक के कुर्थीजाफरपुर में पांच तथा एक पारा निवासी संक्रमित मिला। यह सभी संक्रमित मरीज पुराघाट बाजार में अलग अलग दुकान लगाते हैं। इसमें एक मिठाई की दुकान संचालित करता हैं, जबकि अन्य ठेले-खोमचे पर सामान बेचते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जब इन सभी मरीजों की रिपोर्ट आई उस समय तक यह दुकान पर सामान बेच रहे थे। बाद में सूचना मिलने पर सभी ने दुकानें बंद कर दिया। उधर दोपहर दो बजे के पहुंची कोपागंज सीएचसी की टीम पहुंची और सभी मरीजों को कोविड अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज भेजा। साथ ही इन मरीजों के संपर्क में रहने वालों लोगों को चिह्नित करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed