फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Betting was done on the pretext, then they are demanding three lakhs

Mau News: झांसे में लेकर कराई सट्टेबाजी, फिर मांग रहे तीन लाख

Sun, 09 Jun 2024 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Betting was done on the pretext, then they are demanding three lakhs
कोपागंज। ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत युवाओं को इस कदर लगी है कि, रोजाना हजारों रुपये गवां दे रहे हैं। यही नहीं सट्टेबाजी के चक्कर में युवा आपराधिक गतिविधि की तरफ बढ़ने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला कोपागंज के नगर कस्बा के वाजिदपुरा दक्षिणी का है। सट्टेबाजी की लत में पड़े पुत्र को बचाने के लिए पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है। पिता का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनके बेटे को झांसे में लेकर ऑनलाइन सट्टे में 37 हजार रुपये लगा दिए, वो रुपये हारने पर अब तीन लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोपागंज नगर पंचायत के वाजिदपुरा निवासी शंकर गुप्ता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसके मुहल्ले में रहने वाला युवक बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का धंधा चलाता है। उसकी संगत में आकर उनके बेटे की आदत भी खराब हो चुकी है। कुछ दिन पहले उसके बेटे को झांसा देकर 37 हजार रुपये ऑनलाइन सट्टे में लगवा दिया। अब रुपये हार जाने पर अब तीन लाख रुपये मांग रहे हैं। सट्टेबाज युवक ने उसकी दुकान पर आकर तीन लाख रुपये नहीं देने पर उसे और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस धमकी के कारण उसका पुत्र घर से भाग गया है। उसने फंसे हुए रुपये वापस कराने की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed