{"_id":"5b48f84e4f1c1b43748b472a","slug":"beneficiaries-will-go-to-the-minister-s-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी पूरी, प्रध्ाानमंत्री के कार्यक्रम में जाएंगे लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी पूरी, प्रध्ाानमंत्री के कार्यक्रम में जाएंगे लाभार्थी
mau
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए शहर में जनसंपर्क कर लोगों को आमंत्रण देते भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय और अन्य।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले में शनिवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। यहां से प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय से लाभार्थियों से भरी बसें सुबह सात बजे से रवाना होंगी। प्रत्येक ब्लाक में जिलास्तरीय नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। विभिन्न विभागों के अधिकारी दिन भर कार्यक्रम के मद्देनजर व्यस्त रहे।
जिले के विभिन्न ब्लाकों से बसों से लाभार्थियों की टीम रवाना करने के लिए अधिकारी शुक्रवार को तैयारी में जुटे रहे। 250 स्कूली बसों को विद्यालयों के प्रबंधकों से उपलब्ध कराने को कहा गया है। वाहनों पर लाभार्थियों की सूची चस्पा करने तथा सुविधाएं बहाल करने के लिए ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। परदहां में परियोजना निदेशक, रानीपुर ब्लाक मेें जिला विद्यालय निरीक्षक को नामित किया गया है। रतनपुरा ब्लाक से उप निदेशक कृषि, मुहम्मदाबागोहना ब्लाक से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, घोसी से एआईबी स्टांप, बड़रांव से जिला कृषि अधिकारी को नामित किया गया है। नामित नोडल अधिकारी मानीटरिंग करेंगे। बसों के साथ लंच पैकेट, पानी की बोतल आदि भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के क्रम में एआरटीओ कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभाग में अधिकारी कर्मचारी व्यस्त नजर आए। रानीपुर ब्लाक के नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय से 14 जुलाई को पूर्वाह्न सात बजे से लाभार्थियों की टीम रवाना होगी।