फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Beneficiaries distributed through tokens

टोकन के माध्यम से लाभार्थियों को बंटा गया राशन

Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries distributed through tokens
कुसुम्हा। दोहरीघाट विकास खंड अंतर्गत फरसरा खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र के लाभार्थियों को मंगलवार को टोकन के माध्यम से राशन बांटा गया। इस दौरान लाभार्थियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता मिश्रा द्वारा उपलब्ध कराए गये टोकन पर कोटेदार ने गेंहू तथा चावल बांटा। सभी लाभार्थियों को तीन महीने का सूखा राशन दिया गया। इस दौरान छह माह से तीन वर्ष के 42 बच्चों, तीन वर्ष से छह वर्ष के 13 बच्चे, 13 गर्भवती तथा धात्री महिलाएं, तीन किशोरी तथा दो कुपोषित बच्चों को राशन, रिफाइंड तेल, चने की दाल का बांटा गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता मिश्रा ने बताया कि टोकन देकर लाभार्थियों को सूखा राशन, चना, दाल और तेल बांटा जा रहा है। सरकार द्वारा कुपोषण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। आजीविका मिशन से पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने छोटे-छोटे बच्चों को पंजीरी बांटी थी। जिसे बदलकर सरकार ने नवंबर माह से ही यह व्यवस्था प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed