{"_id":"67b4d2d9e44427712d0951b1","slug":"being-rude-to-subhaspa-mlc-proved-costly-inspector-suspended-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News : सुभासपा एमएलसी से अभद्रता करना पड़ा भारी, निरीक्षक निलंबित, सदन में उठा था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News : सुभासपा एमएलसी से अभद्रता करना पड़ा भारी, निरीक्षक निलंबित, सदन में उठा था मामला
Wed, 19 Feb 2025 12:05 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:05 AM IST
सार
मऊ जिले के पुलिस निरीक्षक को एमएलसी से अभद्रता करना भारी पड़ा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से संज्ञान लेकर संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सुभासपा के एमएलसी बिच्छे लाल राजभर से किसी मामले में डीसीआरबी इंस्पेक्टर और पूर्व सरायलखांसी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा अभद्रता की थी । सूत्रों की माने तो एमएलसी बिच्छे लाल राजभर द्वारा बीते दस अक्टूबर को मारपीट के मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने के बाबत उन्होंने तत्कालीन थानाध्यक्ष सरायलखंसी राजकुमार सिंह से फोन पर वार्ता करके पूरे मामले को अवगत कराया था।
विज्ञापन
लेकिन तत्कालीन थानाध्यक्ष ने फोन पर ही एमएलसी से चिल्लाकर-चिल्लाकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे और उनके साथ दुर्व्यवहार किए। घटना के बाबत एमएलसी ने डीआईजी तक को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में उन्होंने मामले को सदन में भी उठाया था। इस मामले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से पूरे मामले को लेकर अवगत कराया था।
विज्ञापन
उधर इस मामले में अब जाकर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है।इस मामले में एसपी इलामारन जी ने बताया कि निरीक्षक को निलंबित करने की कारवाई की गई है, यह कारवाई एक जन प्रतिनिधि से अभद्रता करने पर की गई हैं।
विज्ञापन