फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BEd entrance exam: 953 candidates left the exam

बीएड प्रवेश परीक्षा: 953 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 06 Aug 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam: 953 candidates left the exam
मऊ बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 32 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 11200 के सापेक्ष 10247 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 11200 के सापेक्ष 10255 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। बीएड प्रवेश परीक्षा की सुचिता बनाए रहने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को कोविडगाइडलाइन के तहत परीक्षा कक्ष भेजा गया। परीक्षा खत्म होने के बाद डीसीएसके पीजी कालेज मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। इससे आने जाने वाले लोगों को पैदल चलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग आधे घंटे बाद मार्ग सामान्य हो सका। बीएड प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को पहली पाली परीक्षा शुरू होने के पूर्व परीक्षार्थियों को कोविड गाइड तहत परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
विज्ञापन

पहली पाली पूर्वाह्न नौ बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से अपराह्न पांच बजे तक चली। प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर के डीसीएसके पीजी कालेज, नोमानी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज सहित 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 11200 के सापेक्ष 10247 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 11200 के सापेक्ष 10255 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो पर्यवेक्षक तथा दो परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र प्रतिनिधि तैनात किए गए थे। इसके अलावा तीन सचल दस्ता परीक्षा पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक, डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र डिप्टी नोडल कोआर्डिनेटर तथा राजकीय महिला महाविद्यालय बगलीपिजड़ा के प्राचार्य डॉ. मुनीब शर्मा डिप्टी नोडल परीक्षा केंद्रों की मानीटरिंग करते रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद डीसीएसके पीजी कालेज से बाहर आकर प्रश्न पत्र का मिलान करते रहे। परीक्षा बेहतर होने से परीक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी। परीक्षार्थी अपने प्रश्नों को लेकर एक दूसरे से चर्चा करते दिखे। परीक्षा खत्म होने के बाद डीसीएसके पीजी कालेज मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। इससे इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को वाहन से चलना तो दूर पैदल चलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने के बाद परीक्षाकक्ष से बाहर निकलने के बाद परीक्षार्थी खासे उत्साहित नजर आए। इस संबंध में रानीपुर से आए अमित मद्धेशिया का कहना था कि पेपर बहुत अच्छा हुआ है। सरकारी कालेज मिलना तय है। इसी क्रम में घोसी से आए अमित कुमार का कहना था कि प्रश्न पत्र में आसान सवाल पूछा गया था। पेपर अच्छा हुआ है। मनमाफिक विद्यालय मिल जाएगा। इसी तरह कसारा के संदीप कुमार का कहना था कि प्रश्न पत्र में पूछे गए सभी प्रश्नों को हल किया हूं। टाप रैंक मिलेगा। बलिया से आईं पूनम यादव का कहना था कि पेेपर अच्छा हुआ है। सफलता मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed