फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Becoming DM's steno, ask for 25 thousand from the principal representative

डीएम का स्टेनो बनकर प्रधान प्रतिनिधि से मांगे 25 हजार

Tue, 02 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Becoming DM's steno, ask for 25 thousand from the principal representative
मऊ /कोपागंज। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्राम लैरोदोनवार प्रधान प्रतिनिधि को फोन पर स्वयं को आयुक्त का स्टेनो तथा कभी डीएम मऊ का स्टेनो बनकर 25 हजार रुपया मांगने तथा अभद्रता करने के मामले में जिला पंचायत सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के अनुसार जिलाधिकारी ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए तथाकथित फर्जी स्टेनो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार गोयल के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल शिकायती पत्र में कहा है कि 31 जुलाई 2022 को ब्लाक कार्यालय कोपागंज के एडीओ पंचायत के माध्यम से एक फोन नंबर ग्राम लैरोदोनवार के प्रधान प्रतिनिधि बच्चे लाल राजभर को उपलब्ध कराया गया कि यह आयुक्त आजमगढ़ के स्टेनो का फोन नंबर है। इस पर बात कर लीजिए। जब प्रधान प्रतिनिधि ने उस नंबर पर बात किया तो उस व्यक्ति ने बताया कि वह आयुक्त आजमगढ़ का स्टेनो बोल रहा है। तुम्हारे रास्ते की जो समस्या थी उस पर मैंने आर्डर करा दिया है तथा मौके पर सीडीओ, सीओ निर्माण करा देंगे। साथ ही एक खाते में 25 हजार रुपया भेजने की बात कही। एक अगस्त को दूसरे नंबर से दुबारा प्रधान प्रतिनिधि के नंबर पर फोन आया कि मैं डीएम मऊ का स्टेनो बोल रहा हूं। आयुक्त आजमगढ़ के यहां से फैक्स आ गया है।काम हो जाएगा। आयुक्त के स्टेनो को 25 हजार रुपए भेज दो। इस बात पर प्रधान प्रतिनिधि बच्चेलाल राजभर को आशंका हुई। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार गोयल को इसकी जानकारी दी। विस्तार से बात करने पर अभद्रता किया।जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि जिलाधिकारी ने तथाकथित फर्जी स्टेनो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है तथा साइबर सेल को भी कारवाई करने का निर्देश दिया है। प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी, अखिलेश राजभर, विनय कुमार, रामदरश यादव, बबलू यादव, अमरनाथ चौहान, संतोष राजभर, राजेश यादव,प्रिंस यादव , लालबहादुर मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed