फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Beating due to election rivalry, allegation of threatening with a revolver

Mau News: चुनावी रंजिश में पिटाई, रिवाल्वर सटाकर धमकाने का आरोप

Tue, 27 May 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Beating due to election rivalry, allegation of threatening with a revolver
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान और गांव के दूसरे पक्ष में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने प्रधान और उनके लोगों पर रिवाल्वर सटाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं प्रधान ने पंचायत भवन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पहले पक्ष की तहरीर के अनुसार मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव निवासी रामबदन ने बताया कि के घर के दरवाजे पर बीते रविवार की सुबह नौ बजे के आसपास ग्राम प्रधान का पुत्र टेढ़िया बाइक चला रहा था, जबकि ग्राम प्रधान के चुनाव के समय से ही रंजिश रखते हैं। जब उसने मना किया तो फोन करके अपने परिजनों को बुलाकर गाली देने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम प्रधान उमेश चौहान, सुभाष चौहान, अजीत, रामविलास चौहान, सिनोज उर्फ सिंधू ,सरस्वती, अभिषेक ने रिवाल्वर, लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर उसके दरवाजे पर पहुंच गए। जब वह भागने का प्रयास किया तो पकड़कर गांव के लोगों के सामने सार्वजनिक रूप से कान पकड़वा कर उठक बैठक कराकर माफी मंगवाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान उमेश चौहान ने भी तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के भवन का ताला तोड़कर बल्ब बदलने के साथ अपना ताला लगा दिया था और आए दिन पंचायत भवन का नुकसान करता रहता है। जिसके संबंध में अपने पुत्र को पंचायत भवन पर ताला लगाकर बंद करने के लिए भेजा। जहां से वापस आते समय रामबदन ने गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है। ग्राम प्रधान ने बताया कि स्पाइनल की बीमारी से ग्रसित होने के चलते चलने में असमर्थ है। इस संबंध में सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। दोनों पक्षों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed