{"_id":"67bcb98d5ea90f8d2e09af55","slug":"beaten-up-for-opposing-making-pornographic-video-jewelry-snatched-mau-news-c-295-1-mau1001-124547-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अश्लील वीडियो बनाने के विरोध पर की मारपीट, छीना आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अश्लील वीडियो बनाने के विरोध पर की मारपीट, छीना आभूषण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बढुआ गोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के रामपुर कांधी निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात पर मारपीट और छिनैती के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार रामपुर गांव निवासी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह बिजली विभाग में नौकरी करते हैं। उनकी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव में ससुराल है, बीते रविवार को ससुराल में बहूभोज कार्यक्रम में परिवार के साथ आए थे। आरोप लगाया कि रात में वहा कार्यक्रम में डीजे का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे वाला अभिषेक उर्फ मेठी और मोनू निवासी कहिनौर और उसके साथी वीडियो बनाने के साथ ही अश्लील हरकत कर रहे थे, जिस पर गांव के लोगों ने मना किया तो धमकी देकर चल गए।
बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात में वापस अपनी कार से घर लौटने के दौरान रास्ते में ताजोपुर सब स्टेशन के पास मोनू और अभिषेक उर्फ मेढी अपने दस पंद्रह साथियों के साथ आकर बाइक मेरी गाड़ी के सामने लाकर रोक लिया। इसी बीच उन लोगो ने मेरे उपर जानलेवा हमला किया और देशी कट्टे से दो राउंड हवाई फायरिंग करने के साथ ही लाठी डन्डे से मेरी गाडी पर प्रहार करने लगे।
विज्ञापन
जिसमें मेरी गाड़ी का अगला और पीछे का दोनो शीश टूट गया उसी बीच एक लड़का ने मेरी सोने की चेन खींच ली और दो तीन लड़के मेरी पत्नी की चपट्टा खिंचकर गले से सोने का हार एवं मंगलसूत्र लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पाीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।