फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Be mindful of officer and duty

अधिकारी और कर्तव्य के प्रति सचेत रहें

Fri, 16 Sep 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Be mindful of officer and duty
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक मे अभियंता दिवस पर रक्तदान करते इंजीनियर्स।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले में इंजीनियर्स दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जहां गोष्ठी हुई तो वहीं कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने बनाए हुए मॉडल का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में विभिन्न विभागों के अभियंताओं द्वारा लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस एवं इंजीनियर आरके दत्ता की पुण्यतिथि को अभियंता दिवस के रूप में मनाया गया। नलकूप विभाग के इंजीनियर उदयराज ने कहा कि आज का दिन इंजीनियरिंग संवर्ग के लिए गर्व का दिन है। उन्होनें इंजीनियर संवर्ग को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सचेत रहने पर बल दिया। अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह ने कहा कि अपने कार्य आचरण की प्रतिबद्धता के कारण दोनों महान विभूतियां हमेशा याद की जाएंगी। दूसरे चरण में जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रामबली यादव, संतोष तिवारी, बृजेश यादव, विद्या सागर मिश्र शामिल रहे। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के हलधरपुर स्थित इंदू प्रकाश पॉलिटेक्निक एवं फार्मेसी कालेज में इंजीनियर डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने बनाए हुए विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए। संस्था के समस्त शिक्षक एंव छात्र/छात्राओं ने एक दूसरे को इंजीनियर डे की बधाई दी।

हलधरपुर स्थित इन्दू प्रकाश पॉलिटेक्निक एंव फार्मेसी कालेज में इंजीनियर डे पर बनाए गए माडल को दे?

हलधरपुर स्थित इन्दू प्रकाश पॉलिटेक्निक एंव फार्मेसी कालेज में इंजीनियर डे पर बनाए गए माडल को दे?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed