फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Be aware by defeating infection, because there is an increased risk of other diseases

संक्रमण को मात देकर भी रहे जागरूक, क्योंकि दूसरी बीमारियों का बढ़ा है खतरा

Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Be aware by defeating infection, because there is an increased risk of other diseases
मऊ। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आने वाले मरीज अपने सकारात्मक से संक्रमण को हराने में सफल तो हो रहे हैं। लेकिन संक्रमण से ठीक होने के बाद भी कई तरह की समस्याएं देखी जा रही हैं। चिकित्सक भी मान रहे हैं कि संक्रमण से रिकवर होने के बाद लोगों में सांस लेने में तकलीफ, दिल की बीमारी, तंत्रिका तंत्र में समस्याएं सामने आ रही हैं। इस समस्या को देखते हुए जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड अस्पताल शुरू किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीनियर फीजिशियन डॉ. जीएल केशरवानी ने बताया कि संक्रमण से ठीक हो चुके लोग रोज अलग-अलग समस्याएं लेकर आ रहे हैं। इनमें कमजोरी, थकान, सांस लेने में दिक्कत और डायरिया की समस्या के मामले अधिक हैं। बताया कि कई मरीजों में गुर्दे, फेफड़े में संक्रमण से नुमोनिया की समस्या आ रही है। बताया कि ऐसे मरीजों के रक्त में क्लॉट यानी खून के थक्के बन जाते हैं और मरीज की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है। लेकिन रक्त में बने थक्के हार्ट अटैक या ब्रेन स्टोक का कारण बन सकते हैं। कोरोना से ठीक होने के बाद ऐसे कई मामले सामने भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं फिजिशियन डॉ. शैलेष कुशवाहा ने बताया कि संक्रमण के दौरान आईसीयू से लौटे ज्यादातर लोगों को थकान व कमजोरी महसूस हो रही है। मानसिक बीमारी से ग्रसित होने की समस्या भी लोगों में देखने को मिल रही है। इस दौरान लोगों में घबराहट, व्यवहार में परिवर्तन, नींद न आना आदि शामिल है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने कहा कि वायरस का हमला सीधे फेफड़ों पर पड़ रहा है, इसलिए ठीक होने के बाद भी ज्यादातर मरीजों के फेफड़े पूरी तरह ठीक नहीं होते। फेफड़ों की कार्यक्षमता में कमी आ जाती है। सीएमएस ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड अस्पताल शुरू किया गया है। जिसमें संक्रमण से ठीक हो चुके मरीज किसी तरह की समस्या आने पर अपना उपचार करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक से लें परामर्श
मऊ।जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जीएल केशरवानी ने बताया कि संक्रमण से रिकवर होने के बाद भी मरीज को जागरूक रहने की जरूरत है। खासतौर पर शुगर तथा अन्य गंभीर बीमारी वाले मरीजों को। किसी तरह की परेशानी होने पर लापरवाही नहीं बरतें। चिकित्सक से इस संबंध में सलाह लें। जिले में 18 मई तक 7 हजार 735 मरीज मिल चुके है। इसमें 7 हजार 230 मरीजों ने संक्रमण को हरा चुके है। वहीं 60 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय 445 मरीजों में से 316 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed