फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BDO of Ratanpura and Fatehpur Mandav blocks will investigate the scams

रतनपुरा और फतेहपुर मंडाव ब्लाक के बीडीओ करेंगे घपलों की जांच

Sun, 22 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
BDO of Ratanpura and Fatehpur Mandav blocks will investigate the scams
रतनपुरा और फतेहपुर मंडाव ब्लाक के बीडीओ करेंगे घोटालों की जांच
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितता में दो सचिवों के निलंबन का मामला
बिना टेंडर और वित्तीय स्वीकृति के बड़रांव ब्लाक के तीन गांवों में निकाली गई 11.68 लाख की रकम
रानीपुर ब्लाक के दौलसेपुर और काझा खुर्द गांव से 17.464 लाख का घपला
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। बड़राव और रानीपुर ब्लाक के दो सचिवों ने बिना वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति तथा बिना टेंडर के ही 29 लाख से रुपये ग्राम निधि खातों से निकाल लिए। मामला प्रकाश में आने पर डीडीओ ने दोनों सचिवों को निलंबित कर दिया है। बड़रावं ब्लाक के तीन गांवों के एक ही सचिव हैं। सचिव ने बिना टेंडर, तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के बिना ही केंद्रीय वित्त आयोग, पंचम राज्य वित्त आयोग और चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के मद से 11.68 लाख रुपये निकाल लिया। खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने प्रकरण की जांच की तो यह मामला सामने आया।
बीडीओ की रिपोर्ट पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीनों गांवों के सचिव से निकाली गई रकम को तत्काल ग्राम निधि में जमा कराने का निर्देश दिये थे। डीपीआरओ ने सचिव को दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया था। तीनों गांवों का सचिव अरविंद सिंह ने बड़रांव ब्लाक के भटमिला पांजेपार गांव की ग्राम निधि से नौ अगस्त 2021 को केंद्रीय वित्त आयोग से क्रमश: 1,79820 रुपये,179820 रुपये तथा 141205 रुपयों का भुगतान ले लिया। इसके साथ ही उसी गांव की ग्राम निधि खाते से पंचम राज्य वित्त आयोग मद से 98400 रुपये ,164000 रुपये और 123000 रुपये यानी कुल 8 लाख 86 हजार 245 रुपये निकाल लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सचिव ने मुजार बुजुर्ग और सोहड़ गांवों से चतुर्थ राज्य वित्त आयोग से क्रमश: 141205 रुपये 141205 रुपये 10 अगस्त को निकाल लिया। इणर रानीपुर ब्लाक के दौलसेपुर गांव के सचिव अरुण कुमार ने बिना टेंडर और बिना प्रशासनिक अनुमति के 8.459 लाख तथा काझा खुर्द गांव के खाते से 9.005 लाख रुपये निकाल लिया। प्रकरण की जानकारी होते ही डीडीओ उमेश कुमार तिवारी ने सचिव अरुण कुमार राय और अरिंवद सिंह को निलंबित कर दिया है। दौलसेपुर और काझा खुर्द गांवों में हुई इस अनियमितता की विस्तृत जांच रतनपुरा के बीडीओ को सौंपी गई है जबकि बड़रांव ब्लाक के मुजार बुजुर्ग सोहड़ गांवों के मामलों की जांच फतेहपुर मंडाव ब्लाक के बीडीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed