{"_id":"aee499c528a16e7bf5828044f8ca9244","slug":"bath-crowds-thronging-the-ghats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान करने के लिए घाटों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान करने के लिए घाटों पर उमड़ी भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को घाघरा और तमसा के तटों के साथ ही पोखरों तथा घाटों पर श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने आस्था के साथ गोता लगाया और दान कर पुण्य के भागीदार बने।
साथ ही मंदिरों में परपंरागत रूप से पूजा अर्चन की। कई जगह मेलों का आयोजन हुआ जिसमें लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
नगर के शीतला माता धाम, वनदेवी पोखरा, करहां गांव के गुरादरी धाम स्थित पवित्र पोखरों में भारी संख्या में श्रद्घालुओं ने डूबकी लगाई। साथ ही मेले में खूब खरीदारी की। वहीं तमसा और घाघरा के तट भी श्रद्धालुओं से गुलजार रहे।
विज्ञापन
रतनपुरा : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने ठैचा स्थित गोदामघाट पर डूबकी लगाई और साथ ही दान पुण्य किया।
दोहरीघाट : रामघाट, जानकीघाट, गौेरीशंकर घाट आदि घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्घालुओं की भारी भीड़ लगी रही। श्रद्घालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत स्तर से घाटों पर आने जाने में सुविधा के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। नदी में स्नान करने के लिए जिले के अलावा दूर-दूर से आने वालों का मजमा लगा रहा।
पिपरीडीह : क्षेत्र के वनदेवी धाम स्थित पवित्र पोखरे में भारी संख्या में लोगों ने स्नान किया। वहां सुबह से ही दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
फतहपुर मड़ांव : क्षेत्र के मिश्रौली स्थित घाघरा तट पर भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने डूुबकी लगाई। इस अवसर पर मेले के आयोजन के साथ ही बिरहा दंगल का आयोजन भी हुआ।
दोहरीघाट : स्नान करने के बाद महिलाओं ने मां सरयू की विधिवत पूजन अर्चन कर आरती उतारी। वहीं तमाम श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर सेहरा भी चढ़ाया। नदी के किनारे पूजा सामग्री, फूलमालाओं की दुकानें सजी रही।