फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Basic education department will make parents aware

अभिभावकों को जागरुक करेगा बेसिक शिक्षा विभाग:

Tue, 09 Nov 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Basic education department will make parents aware
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग के लिए 1100 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम भेजी जा रही है। प्रथम चरण में 1.24 लाख बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जा चुकी है। अब विभाग इसके लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। ताकि अभिभावक यूनिफार्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग निर्धारित दर से खरीद सकें।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक, 442 उच्च प्राथमिक, 97 सहायता प्राप्त तथा 56 समाज कल्याण से संचालित विद्यालय हैं। शासन की तरफ से पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को निशुल्क यूनिफार्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग देने का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष शासन की तरफ से बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत यूनिफार्म, जूता, मोजा, स्कूल बैग खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1100 रुपये की धनराशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन

अब तक 1.24 लाख बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जा चुकी है। अब विभाग इसके लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि यूनिफार्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग और स्वेटर के लिए कितनी-कितनी धनराशि खर्च करनी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के अभिभावकों को जागरुक करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed