{"_id":"586e80394f1c1b005215afcc","slug":"banners-and-posters-ban-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनर-पोस्टर लगा तो दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनर-पोस्टर लगा तो दर्ज होगा मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
तीन से सात दिनों के अंदर होगा शिकायतों का निस्तारण
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंके जाने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। चुनाव आचार संहिता के पालन कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार को ही अभियान चलवाकर सभी सार्वजनिक स्थलों से बैनर पोस्टर हटवाया था। गुरुवार को जिलाधिकारी निखिलचंद शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने सदर विधानसभा, मुहम्मदाबाद गोहना में जाकर इन स्थलों का निरीक्षण किया साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर अगर कोई बैनर पोस्टर हटा तो संबंधित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
जिला प्रशासन चुनाव आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद से ही जगह-जगह के बैनर पोस्टर हटवाने में जुट गया है। सपा सरकार के सभी सरकारी योजनाओं के बैनर पोस्टर भी हटाए जा रहे हैं। प्रशासन चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पूरी तरह से इलेक्शन मोड में दिख रहा है। गुरुवार को डीएम और एसपी ने फोर्स के साथ नगर के विभिन्न स्थलों का जायजा लिया। नगरपालिका और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि कहीं भी सरकारी भवन या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी पार्टी का बैनर पोस्टर लगा पाया जाए तो उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करें। कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी क्षम्य नहीं होगी। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जहां-जहां भी बैनर पोस्टर हटवाए जा रहे हैं या थे वहां की पहले और बाद की वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि कोई यह न कहने पाए कि उसका बैनर पोस्टर चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व लगाया गया था। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सदर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह निरीक्षण करने के उपरांत मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचे। यहां शहीद चौराहा सहित रेलवे स्टेशन एवं नगर में जाकर हटाए गए बैनर पोस्टर का निरीक्षण किया।