मऊ। सरकार के निजीकरण की नीतियों एवं बैंको के विलय के विरोध में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियो ने शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं पर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लॉयीज यूनियन के मंत्री कामरेड राम अवतार सिंह ने किया। प्रदर्शन कारी बैंककर्मियों ने सरकार से विलय के फैसले को वापस लेने की मांग किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों रेलवे बीएसएनएल आदि को नीजी संस्थानों में देने की ओर अग्रसर सरकार ने अब बैंकों के विलय करके निजीकरण करने के प्रयास में है। यूपीबीयू के जिला प्रतिनिधि कामरेड राम अवतार सिंह ने कहा कि बैकों के विलय को लेकर सरकार की मंशा साफ नहीं है।कहा कि सरकार एक तरफ तो बड़े बैंक बनाने की बात कर रही है, तर्क दे रही है कि यह अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। वहीं यह सरकार छोटे बैंकों को लाइसेंस देकर अपने दोहरे चरित्र का परिचय दे रही है। कहा कि पूर्व में जिन जिन बैंकों का विलय किया गया, उन बैंकों के वित्तीय सेहत में कोई सुधार नहीं आया।उन्होंने कहा आने वाले समय में यदि सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो बैंक कर्मी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर विक्रमा राम,बालाजी मोदी ,अंकुर श्रीवास्तव ,सोनू ,रोशन, अभिमन्यु त्रिपाठी ,राजकुमार, सुशीलआदि बैंककर्मी उपस्तिथ रहे।