फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bank opened after 48 hours, crowds of customers

हड़ताल के 48 घंटे बाद खुले बैंक, ग्राहकों की लगी भीड़

Thu, 18 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bank opened after 48 hours, crowds of customers
चार दिनों के बाद बैंक खुलने पर मधुबन यूनियन बैंक के अंदर लगी उपभोक्तओं की भीड़। - फोटो : MAU
मऊ। दूसरे शनिवार, साप्ताहिक बंदी और दो दिनी हड़ताल के चलते चार दिनों बाद बुधवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक के बैंकों की शाखाओं से जब ताले खुले तो उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लेनदेन करने के लिए पूरे दिन बैंकों में भीड़ थी, कोई काउंटर ऐसा नहीं था, जहां लंबी लाइन न लगी रही हो। पंजाब नेशनल बैंक में करीब एक करोड़ रुपये की निकासी जबकि दो करोड़ के करीब जमा का लेनदेन हुआ। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मेन ब्रांच सहित चारों ब्रांच में करीब आठ करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन

हड़ताल समाप्त होने के बाद भी जिला मुख्यालय पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगाए गए कई एटीएम धन के अभाव में शोपीस नजर आए।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में बैंककर्मी और अधिकारी गत सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर रहे थे। इससे पूर्व दूसरे शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रही। इस तरह से मार्च माह में लगातार चार दिनों तक बैंकों के बंद रहने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें हुई। लेकिन अधिकांश एटीएम में नकदी रविवार की देर शाम तक ही खाली हो गए थे। ऐसे में आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं ड्राफ्ट, चेक क्लीयर व ऑनलाइन बैलेंस ट्रांसफर न होने से व्यापारी भी काफी परेशान थे।
विज्ञापन

बुधवार को चार दिन बाद बैंक खुले तो उनमें ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के स्टेट बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि बैंकों में सुबह से लेकर शाम तक बैंक में उपभोक्ताओं की लंबी लंबी कतार लगी रही। चार दिन बाद खुले बैंक ऑफ बडौदा में 60 लाख की निकासी हुई तो एक करोड़ की नकदी जमा हुई। इसी क्रम में पंजाब नेशनल बैंक में करीब एक करोड़ रुपये की निकासी जबकि दो करोड़ के करीब जमा का लेनदेन हुआ। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मेन ब्रांच सहित चारों ब्रांच में करीब आठ करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed