फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ban on fishing from June 1 to August 31

Mau News: एक जून से 31 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध

Sat, 30 May 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ban on fishing from June 1 to August 31
सहायक निदेशक मत्स्य विनोद कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार की शाम विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान मछलियों के प्रजनन और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों में मछलियों और उनके बच्चों को पकड़ने पर प्रतिबंध लागू किया गया है। यह प्रतिबंध उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम-1948 व उत्तर प्रदेश मत्स्य (विकास एवं नियंत्रण) नियमावली-1954 के प्रावधानों के अंतर्गत लगाया गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी और उससे संबंधित नालों तथा अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में एक जून से 30 जुलाई तक मछलियों का शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं 15 जुलाई से 31 अगस्त तक मछलियों के बच्चों को पकड़ने और बेचने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरसात में रोहू, कतला, नैन सहित विभिन्न प्रजातियों की मछलियां प्रजनन करती हैं। ऐसे में उनके संरक्षण और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंध की अवधि के दौरान इसकी निगरानी के लिए मत्स्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण और कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed