{"_id":"6a762988af9d4a875d0ea60a","slug":"balwant-was-murdered-by-two-friends-one-due-to-an-affair-with-his-girlfriend-and-the-other-due-to-an-affair-with-his-wife-both-have-been-arrested-mau-news-c-295-1-mau1002-149916-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एक दोस्त ने प्रेमिका तो दूसरे ने पत्नी से संबंध होने पर की थी बलवंत की हत्या, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एक दोस्त ने प्रेमिका तो दूसरे ने पत्नी से संबंध होने पर की थी बलवंत की हत्या, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन
बलवंत सिंह की हत्या करने वाले गिरफ्तार आरोपी योगेंद्र यादव और विवेक सिंह उर्फ सिट्टू। संवाद
मऊ/हलधरपुर। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव निवासी बलवंत सिंह (28) की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसी गांव के विवेक सिंह उर्फ सिट्टू और देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की है। कथित प्रेम संबंध को लेकर चल रही रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कड़ी पूछताछ और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुख्य हत्यारोपी विवेक सिंह उर्फ सिट्टू को उसके गांव के पास स्थित एक ट्यूबवेल के पास से और दूसरे आरोपी योगेंद्र यादव को सेमराजपुर चट्टी के पास से दबोच लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि बलवंत सिंह का संबंध दोनों दोस्तों में एक की पत्नी और एक की प्रेमिका के साथ अवैध संबंध चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों आरोपियों के मन में रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
योजना के तहत 3 अगस्त की रात दोनों आरोपियों ने बलवंत सिंह को पहले शराब पिलाई और फिर उसे एक ट्यूबवेल के पास ले गए। वहां डंडे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी विवेक सिंह बलवंत का मोबाइल निकालकर ले गया और उसे रमेश सिंह के ट्यूबवेल के पास छिपा दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।