फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ballia balidan divas

बलिया बलिदान दिवस पर निकाला जुलूस

Fri, 19 Aug 2022 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
ballia balidan divas
रतनपुरा। बलिया बलिदान दिवस पर शु्क्रवार को भीमपुरा तिराहे से जुलूस निकला और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर दीप प्रज्जवलित कर शहीदों को नमन किया गया। जुुलस में शामिल छात्र छात्राएं ‘अमर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान’, ‘बलिया बलिदान दिवस जिंदाबाद जिंदाबाद’ और वंदे मातरम का नारा लगाते रहे। रतनपुरा के सेनानियों की भी बलिया को आजाद कराने में अग्रणी भूमिका रही हैं। सेनानियों ने रतनपुरा में रेलवे स्टेशन बीज गोदाम को फूकने के साथ ही साथ थाने पर भी धावा बोला था। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने राष्ट्रवादी गीत कविता एकांकी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया। सेनानियों कि वेश में एवं स्वच्छता का संदेश देते हुए छात्र-छात्राओं का समूह आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यालयों कोचिंग संस्थाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों में ग्रीन बालिका इंटर कॉलेज, अवध पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, उड़ीसा पब्लिक स्कूल, डीडी पब्लिक स्कूल मुहाना मोड़, एसबीएन पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन, उड़ीसा पब्लिक स्कूल और अन्य कोचिंग के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राष्ट्रीय जन जागरण परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार दीक्षित, विनीत कुमार तिवारी, करण प्रताप सिंह, अनिल कुमार वर्मा, माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष अवनीश सिंह, रामाश्रय मौर्य उपस्थित रहे। संचालन रमेश रतनपुरी एवं अरविंद कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed