फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bakwal-Doordarshan road will be widened

बकवल-दूरदर्शन रोड होगा चौड़ा

Sat, 30 Apr 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bakwal-Doordarshan road will be widened
जिले में बकवल-दूरदर्शन रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क के लिए जमीन कम पड़ने की स्थिति में कृषि उपयोगी भूमि का अधिग्रहण होगा। सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होने से जहां आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं आसपास के इलाकों में विकास की रफ्तार तेज होगी। आमजन की राह को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

दशकों पूर्व बना जिले का बकवल-दूरदर्शन रोड जिले के बकवल, सुल्तानपुर, परसपुरा, कंधेरी, रकौली, मुंगेसर, रणवीरपुर, डुमरांव, हरदसपुर सहित विभिन्न गांवों से होकर गुजरा है। इस मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय, राजकीय पालीटेक्निक सहित तमाम शिक्षण संस्थान सहित सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालय, निजी प्रतिष्ठान स्थापित हैं। प्रतिदिन हजारों छात्र छात्राएं बस सहित निजी साधनों से विद्यालय जाते हैं। भारी वाहनों के गुजरने के चलते देर शाम तक ट्रैफिक बढ़ने से आवागमन में स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ट्रैफिक समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़की चौड़ीकरण करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। अधिकारियों के अनुसार यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी। सड़क के लिए जमीन कम पड़ने की स्थिति मेें किसानों की जमीन का अधिग्रहण होगा। इस मार्ग का चौड़ीकरण होने से यातायात सुविधा अच्छी होने के साथ ही समय की भी बचत होगी। साथ ही आसपास के क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजे जाने से नगर सहित आसपास के इलाकों के रहवासियों में खुशी है। लोगों का कहना है कि वाराणसी, गोरखपुर, मऊ आजमगढ़ के चौड़ीकरण के बाद यह भी सड़क हाइवे का रूप लेगी। इससे जनपद के चतुर्दिक विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed