{"_id":"59aaf76d4f1c1b3e738b4e23","slug":"bakrida-celebrated-with-awe","type":"story","status":"publish","title_hn":" अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बकरीद पर्व पर नगर क्षेत्र के औरंगाबाद ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले भर में बकरीद अकीदत के साथ मनाई गई। ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म निभाई गई। इस दौरान लोगों ने बकरों के साथ अन्य पालतू पशुओं की कुर्बानी दी। इसी के साथ कई दिनों तक चलने वाले सेवइयों की दावतों का भी सिलसिला शुरू हो गया। इसमें शामिल लोगों ने सेवइयों के अलावा तरह-तरह के पकवानों का जमकर आनंद लिया। उधर, नगर के खीरी बाग के मैदान में पारंपरिक मेले में बच्चों ने खूब खरीदारी की।
बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए इंतजाम किए गए। खास तौर से शहर के मिर्जाहादीपुरा, भटकुंआ पट्टी, औरंगाबाद, काजी टोला, रौजा बाजार, शाही कटरा और संस्कृत पाठशाला सहित विभिन्न इलाकों मेें सुरक्षा कड़े इंतजाम रहे। पीएसी, पुलिस के जवानों ने चप्पे-चप्पे पर मोर्चा संभाल रखा था। इसके अलावा जनपद के कोपागंज, कोइरियापार, अदरी शाहपुर, कुर्थीजाफरपुर, मुहम्मदाबादगोहना, चिरैयाकोट, खैराबाद, वलीदपुर भीरा, घोसी, दोहरीघाट, नदवासराय, अमिला, मधुबन तथा फतेहपुर मंडाव सहित सभी स्थानों पर पुलिस अधिकारी एवं पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे। बकरीद मुसलमानों के दोनों वर्गों (शिया- सुन्नी) ने बड़े उल्लास के बीच मनाई। ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोगों गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। शनिवार की सुबह से ही मोबाइल नेटवर्क व्यस्त रहा। अपनों को बधाई देने के लिए फोन, मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप आदि सबसे बेहतर साधन रहा। सरसेना संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बकरीद अकीदत के साथ मनाई गई। क्षेत्र के दोस्तपुरा, चिरैयाकोट, अब्दुल खैर ईदगाह, मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद रस्म पूरी की गई। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार रैकवारडीह, पिपरीडीह, कहिनौर, नसीरपुर सहित विभिन्न इलाकों में ईद परंपरागत ढंग से मनाई गई। मस्जिदों में नमाज अदा कर लोगों ने रस्म पूरी कर की।