{"_id":"6843308c8636f15dc20580e8","slug":"bakrid-today-sacrifice-will-be-done-at-82-places-mau-news-c-295-1-svns1028-128909-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बकरीद आज, 82 स्थानों पर होगी कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बकरीद आज, 82 स्थानों पर होगी कुर्बानी
विज्ञापन
बकरीद शनिवार को मनाई जाएगी। शुक्रवार को मुस्लिम बहुल इलाकों में दिनभर तैयारियां चलती रहीं। बकरा बाजार में देर शाम तक खरीदारी की भीड़ रही। मस्जिदों मेें सजावट की गई है। कुर्बानी के लिए नगर क्षेत्र में 82 स्थान तय किए गए हैं। मुफ्ती अनवर अली ने बताया कि नगर के 48 मस्जिदों में नमाज सुबह 5.45 बजे से सुबह 6.15 बजे तक नमाज अदा की जाएगी। कुर्बानी 10 जून तक चलेगी।
नगर पालिका चेयरमैन अरशद जमाल ने बताया कि जानवरों के अवशेषों के लिए केंद्र तक ले जाने के लिए 100 वाहन लगाए गए है। 800 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
24 घंटे शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नलकूपों से 24 घंटे पेयजलापूर्ति की जाएगी। नगर के रौजा बाजार, मिर्जाहादीपुर, घास बाजार, औरंगाबाद, मुंशीपुरा, चौक सहित मधुबन, घोसी, कोपागंज, मुहम्मदाबादगोहना, चिरैयाकोट, दोहरीघाट, अदरी के बाजारों में सुबह से ही गहमागहमी रही।
विज्ञापन
बकरा बाजारों में अन्य दिनों के मुकाबले बकरे की बिक्री कम रही। क्यारी टोला, धोबिया इमली में सजे गुलाब जामुन के पैकेट के स्टाल पर भीड़ लगी रही।
खीरीबाग, मिर्जाहादीपुरा में लोगों ने कपड़े, जूते-चप्पल, साड़ी-सलवार सूट, जींस, टी-शर्ट, शेरवानी और शृंगार के सामान की खरीदारी की।
नगरपालिका और नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से मुस्लिम बहुल इलाकों में सफाई, पेयजल सहित विभिन्न सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त करने की दौर चलता रहा।