{"_id":"60f5ba318ebc3e6d3a6623a9","slug":"bakrid-preparations-are-going-on-in-full-swing-mau-news-vns601374191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोरों पर चल रही है बकरीद की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोरों पर चल रही है बकरीद की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) बुधवार को मनाई जाएगी। पर्व की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मंडियों में बकरों की खरीद फरोख्त देर शाम तक चल रही। ईदगाहों, मस्जिदों की साफ सफाई तथा रंगाई पुताई का काम चल रहा है। नगरपालिका प्रशासन साफ सफाई सहित अन्य तैयारियों में लगा है। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व में चंद दिन शेष हैं, लेकिन तैयारियां जोरों पर चल रही है।
पर्व के मद्देनजर नगर के रौजा बाजार, मिर्जाहादीपुर सहित मधुबन, घोसी, कोपागंज, अदरी सहित विभिन्न बाजारों में लगी मंडियों में पहुंचे सैकड़ों बकरे पहुंच गए थे। देर शाम तक खरीद फरोख्त चलती रही। इसके अलावा बाजारों में सेवइयां सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों खरीद होने से बाजारों में गहमागहमी रही। बाजार में त्योहार को लेकर कपड़े, जूते-चप्पल, साज-सज्जा व सेवईं की दुकानों में काफी भीड़ देखी गई। वहीं कपड़े की दुकानों पर सलवार सूट, जिंस, टी-शर्ट, शेरवानी, पठानी शूट की खरीदारी करते देखे गए।
इंदारा : क्षेत्र के अदरी, करिमाबाद, शाहपुर, खालिसपुर सहित विभिन्न इलाकों में त्योहार की तैयारियां जोरों पर है। अदरी में बकरा मंडी सज गई है। घरों में बकरों के खरीद कर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ईदगाह तथा मस्जिदों में साफ-सफाई रंगाई-पुताई शुरू हो गई है। बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग रही है।