फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bail application

सिर्फ जमानत प्रार्थना पत्रों पर हुई सुनवाई

Mon, 11 May 2020 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Bail application
दीवानी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य टीम के सदस्य। - फोटो : MAU
मऊ। उच्च न्यायालय के आदेश पर सीमित न्यायालयों में जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई दूसरे दिन सोमवार को हुई। इस दौरान जिला जज सहित विशेष न्यायालयों और सीजेएम की कोर्ट में वीडियो कांफ्रेसिंग से सुनवाई की गई। इस दौरान कचहरी परिसर में सीमित संख्या में अधिवक्ता और वादकारी रहे। वही कचहरी के मुख्य द्वार पर अधिवक्ताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। विभिन्न न्यायालयों में कुल 83 जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल हुआ। इसमें 19 का निस्तारण हुआ। जिला जज जितेन्द्र कुमार सिन्हा और एडीजे आदिल आफताब अहमद कचहरी के मुख्य द्धार पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही कचहरी परिसर में भ्रमण किया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने बताया कि जिला जज के न्यायालय में 25 नए जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल हुआ। वही एंक का निस्तारण हुआ। पास्को कोर्ट, में न तो कोई जमानत प्रार्थना पत्र दाखिस्त्रत्त्ल हुआ न ही कोई सुनवाई हो सकी। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट के न्यायालय में एक जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल हुआ। विशेष न्यायाधीश एससी /एसटी कोर्ट में एक नया मामला दाखिल हुआ । विशेष न्यायालय गैंगस्टर एक्ट के यहां एक जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल हुआ । इसी क्रम में विशेष न्यायाधीश विद्युत एक्ट के न्यायालय में भी न तो कोई जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल हुआ न ही किसी जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में विभिन्न प्राकृतिक 28 नए जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल हुए । वही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद शर्मा ने पूर्व में दाखिल 18 जमानत प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया। शेष मामलों में सोमवार 13 मई की तिथि नियत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed