{"_id":"6064af1e8ebc3e8d1a1543fe","slug":"baik-savaar-ko-badamaashon-ne-maaree-golee-mau-news-vns5827155177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन
कुसुम्हां। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी व बसारथपुर के बीच मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मार दिया। पुलिस ने घायल को पीएचसी दोहरीघाट में भर्ती कराया वहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर दर्शन टोला निवासी कृष्णा यादव (20) पुत्र सीताराम यादव मंगलवार की रात 9:30 बजे अहिरानी पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने गया था। लौटने समय जैसे ही वह बसारथपुर और अहिरानी गांव के बीच पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने टारगेट कर उस पर फायरिंग कर दिया। बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली कृष्णा के पैर में लगी जबकि दूसरी गोली बाइक की टंकी के पास से गुजर गई। गोली लगते ही कृष्णा यादव बाइक से गिर गया।उ सने मोबाइल से फोन कर घर वालों को सूचना दिया। गोली चलने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मामले में घायल के पिता सीताराम यादव ने दोहरीघाट थाने में गांव के ही मुन्ना उर्फ अनिरुद्ध, अखिलेश उर्फ मृत्युंजय के विरुद्ध तहरीर दिया है। घायल युवक ने भी पुलिस को दिए गए बयान में इन दोनों आरोपियों का नाम बताया। पुलिस ने रात में ही आरोपी अखिलेश उर्फ मृत्युंजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को एक घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक आरोपी का पिता बोला, फंसाया जा रहा
उधर एक आरोपी के पिता धनराज यादव ने बताया कि पहले से ही सीताराम के साथ हत्या के प्रयास का मुकदमा भी चल रहा है। 1995 से भूमि विवाद चल रहा है। उन्होंने अपने बेटे को फर्जी फंसाने का आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।