फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Badrul QadriMisbahi delivers amidst moist eyes

नम आंखों के बीच बदरुल कादरीमिस्बाही सुपुर्दे खाक

Thu, 16 Sep 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Badrul QadriMisbahi delivers amidst moist eyes
घोसी के मुस्लिम धार्मिक विद्वान अल्लामा बदरुल कादरी मिस्बाही के जनाजे में उमड़ी भीड़। - फोटो : MAU
घोसी। नगर के कस्बाबाजार निवासी अल्लामा बदरुल कादरी मिस्बाही जो कि हालैंड के हेग शहर में 1978 से रहकर इस्लामिक एकेडमिक स्थापित कर इस्लाम की शिक्षा दे रहे थे। बुधवार की रात उनके मृत शरीर के घोसी स्थित आवास पर आने के बाद उनके अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का तांता बृहस्पतिवार की सुबह तक लगा रहा। हजारों चाहने वालों के बीच उनकी मृत शरीर को कस्बा बाजार मालिकटोला स्थित उनके द्वारा स्थापित मदरसा रिजीविया बदरुल उलूम में बृहस्पतिवार को मुस्लिम धार्मिक रीतिरिवाज के अनुसार सुपुर्दे खाक किया गया। जनाजे नमाज उनके पुत्र और उत्तराधिकारी हसनैन बद्र क़ादरी द्वारा पढ़ा गया।
विज्ञापन

लेखक और कवि अल्लामा बदरुल कादरी का जन्म 1950 में घोसी नगर के कस्बाबाजार मालिकटोला में हुआ था। इनके पिता स्व. हाफिज मोहम्मद रहमान और माता स्व. जाहिरा कादरी थे। आप की प्रारंभिक शिक्षा घोसी नगर स्थित मदरसा खैरिया फैजे आम में हुई थी। बाद की शिक्षा मुबारकपुर स्थित प्रसिद्ध मदरसा अशरफिया में हुआ था।1978 में हालैंड के हेग शहर में जाकर इस्लामिक एकेडमिक स्थापित कर इस्लाम धर्म की शिक्षा के प्रचार प्रसार में लग गए। आपने कस्बाबाजार में मदरसा रिजीविया बदरुल उलूम की स्थापना किया। इनके द्वारा100से अधिक पुस्तकें लिखी गई। जिनमे से बज्मे औलिया, हयात और कारनामे, मुसलमान और हिंदुस्तान, आदि प्रमुख रही। आप अंतिम बार अक्तूबर 2017 में घोसी कस्बाबाजार आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed