फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   badareedhaam kee yaatra se laut rahe saraapha kaarobaaree kee maut, koharaam

बदरीधाम की यात्रा से लौट रहे सराफा कारोबारी की मौत, कोहराम

Thu, 30 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
badareedhaam kee yaatra se laut rahe saraapha kaarobaaree kee maut, koharaam
कोपागंज। बदरीधाम धाम की यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालु स्थानीय कस्बा निवासी युवा सर्राफा कारोबारी की उत्तराखंड के नंदप्रयाग में कार पर बोल्डर गिरने से मौत हो गई। कार चालक को भी चोटें आईं जबकि 65 वर्षीय मां हादसे में बच गईं। उधर, सराफा कारोबारियों ने साथी की मौत पर शोक जताया। कस्बा निवासी 29 वर्षीय सर्राफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल अपनी मां रेखा (63) के साथ इनोवा कार से ड्राइवर कोपागंज के चेरुइया निवासी ओमप्रकाश के साथ बदरीनाथ गए हुए थे। बुधवार को दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे। उत्तराखंड के नंदप्रयाग के पास अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान कार पर गिरी। जिससे सौरभ बुरी तरह घायल हो गए। एम्बुलेंस से उन्हें कर्णप्रयाग स्थित उप जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। ड्राइवर को भी चोटें जबकि युवक की मां सुरक्षित है। मालूम हो कि सौरभ अग्रवाल अविवाहित थे और माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनकी कोपागंज के ओडियाना बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। पिता प्रदीप की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। हादसो की सूचना मिलते ही परिजन कर्णप्रयाग के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed