फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bad-tempered husband beats daughters

Mau News: बदमिजाज पति, बेटियों से करता है मारपीट

Mon, 26 Jan 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bad-tempered husband beats daughters
एसपी कार्यालय में आयोजित महिला ए​​च्छिक ब्यूरो में आए मामले की सुनवाई करते सदस्य।संवाद
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एच्छिक ब्यूरो की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। पति बदमिजाज है, वह मेरी बच्चियों से मारपीट करता है। मेरे ससुराल पक्ष के लोग आर्थिक रूप से बेहद मजबूत हैं। वह किसी की बात नहीं सुनते। यह गुहार शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एच्छिक ब्यूरो की बैठक में सदस्यों के समक्ष लगाई।

महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे पति के साथ रहने नहीं देते हैं। उसके तीन बच्चों में दो बच्चियां पति के साथ रहती हैं, जहां वह पिता के प्रताड़ना से परेशान हैं। इस मामले को सुनने के बाद सदस्यों ने महिला और उसके पति को अलग हटाकर बच्चियां से बात की तो दोनों पिता से बेहद डरी हुई थीं, जहां दोनों ने पिता के बदमिजाजी के बारे में बताया। वहीं एक मामला में युवक ने बताया कि उसकी पत्नी कोई भी फैसले में उसके परिवार को प्राथमिकता न देकर मायके के लोगों को देती है। जबकि मसला उसके घर से जुड़ा होता है, कई बार उसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को इसके बारे में बात बता दी। बावजूद कोई सुनवाई न होने पर उसने मजबूरी में ब्यूरो की सदस्यों के समक्ष मामले को उजागर किया। इससे पहले सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चली बैठक में 41 मामलो में सुनवाई हुई, जिसमें 11 का निस्तारण हुआ है। इस दौरान दो दंपतियों में गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि सदस्यों ने सात मामले में फाइल बंद कर दीं। दो मामलो में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। निस्तारण में पदाधिकारी अर्चना उपाध्याय, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed