फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Backward and Dalits were neglected for five years: Dara Singh Chouhan

पांच साल तक पिछड़े और दलितों की हुई उपेक्षा: दारा सिंह चौहान

Wed, 02 Feb 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Backward and Dalits were neglected for five years: Dara Singh Chouhan
मऊ। पिछले पांच साल में पिछड़े और दलितों की उपेक्षा हुई है। नौकरी में पिछड़ों का हक लुटा है। छात्रवृत्ति में उनके हक को लूटा गया। लगातार पिछड़ों की उपेक्षा के चलते पार्टी से नाराज लोगों ने सपा का दामन थामा है। यह बाते सपा कार्यालय पर सपा के घोसी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने कही है। पार्टी कार्यालय पर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए दारा सिंह चौहान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाति आधारित जनसंख्या की गणना कराकर सभी को जिनकी जितनी भागेदारी, उनकी उतनी हिस्सेदारी तय करने का निर्णय लिया है। इसलिए आज मऊ ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का तूफान खड़ा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

कहा कि आज मऊ जनपद का प्रशासन चाहे जितना मुकदमा दर्ज कर कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश करे लेकिन सपा का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। पार्टी कार्यालय पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, जिलामहासचिव कुद्दुस अंसारी, जयप्रकाश यादव, रमेश दूबे, डॉ. ओमप्रकाश यादव, वीरेंद्र चौहान, लालचंद यादव, योगेंद्र यादव, शिव प्रकाश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन

दारा सिंह चौहान सहित 250 अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज
मुहम्मदाबाद गोहना/घोसी। मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी थाने में बुधवार को सपा प्रत्याशी और उनके 250 अज्ञात समर्थकों पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। दारा चौहान आजमगढ़ जनपद सीमा से बढ़ी संख्या में चार पहिया वाहन और समर्थकों के साथ मऊ जनपद की सीमा में आ रहे थे। इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र उम्मनपुर बॉर्डर पर फ्लाइंग स्क्वायड ने काफिले को रोका गया। मुहम्मदाबाद गोहना के साथ घोसी कोतवाली क्षेत्र में भी आचार संहिता का उल्लंघन करने करने का भी केस पंजीकृत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि घोसी के सपा प्रत्याशी द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर प्रत्याशी और उनके 250 समर्थकों पर घोसी और मुहम्मदाबाद गोहना थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed