फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Baby dies after eleven thousand volt wire falls

ग्यारह हजार वोल्ट के तार की जद में आने से बच्ची की मौत

Fri, 03 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Baby dies after eleven thousand volt wire falls
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सोहड़ गांव में 8 वर्षीय बच्ची की छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार वाल्ट तार की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची का सर धड़ से कट कर अलग होने से कोहराम मच गया। एक वर्ष पूर्व छत के ऊपर से खीचे जा रहे 11 हजार तार को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बिजली विभाग के दबंगई से खिंचा गया था तार। रामपुर सोहड़ निवासी ज्योति ( 8) पुत्री पिंटू अपने परिवार के साथ आजमगढ़ जनपद के लालगंज में रोजी रोटी के बाबत रहते है । बीते गुरूवार की देर शाम अपने चाचा पारस के साथ घर रामपुर सोहड़ दादा सुलाब व दादी गीता के पास आयी । शुक्रवार की सुबह सबेरे बच्ची आम के लालच में घर के पास स्थित श्री राम जानकी व शिव मंदिर परिसर पहुँची। बताया जाता है आम तोड़ने के लिए बच्ची मंदिर के पुराने मकान की छत पर चढ़ गई। तभी छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के बिक़ली के तार की चपेट में आ गई। इस दौरान बच्ची का सर धड़ से अलग हो गया। सूचना मिलते ही बाबा सुलाब व दादी गीता का रोते रोते बुरा हाल था। वही मृतका की माँ रीनू व पिता पिंटू तथा भाई अनुज फोन से सूचना पाते ही दहाड़ मार कर रोने लगे।मौके पर पुलिस पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed