फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Azamgarh won the match and captured the series.

Mau News: आजमगढ़ ने मैच जीत सीरीज पर किया कब्जा

Thu, 15 Jan 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh won the match and captured the series.
नगर के इमिलिया में अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते मऊ-आजमगढ़ टीम के ​खिलाड़ी।संवाद
नगर के इमिलिया स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब पर तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में बृहस्पतिवार को दूसरा मैच मऊ और आजमगढ़ की टीम के बीच खेला गया। जिसमें आजमगढ़ की टीम ने मऊ को हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शानदार बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ टीम के बल्लेबाज सुमित ने शतक लगाया। वहीं ओम ने 39 रन, आदर्श ने 31 रन बनाये। आजमगढ़ की टीम ने 3 विकेट के नुकसान 50 ओवर में 194 रन बनाया।
विज्ञापन

मऊ की तरफ से गेंदबाज आदित्य सिंह को 2 विकेट मिला जबकि 1 विकेट रन आउट के रूप मे गिरा। 195 रनो का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत अच्छी रही। बल्लेबाज उज्जवल ने 21 रन, अथर्व ने 25 रन ,देव सिंह ने 33 रन, अर्पित ने 29 रन और राजवीर ने 19 रन बना कर मैच का रोमांच बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ टीम महज 8 रन से मैच हार गई। आजमगढ़ की टीम मैच जीतकर सीरीज अपने नाम किया। मैच के मैन ऑफ द मैच सुमित रहे। मैच में अंपायर प्रवीण और कौशल रहे। स्कोरिंग अम्बरीश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed