फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Azadars live the procession of Amari

अजादारों ने अमारी के जुलूस की जियारत की

Wed, 02 Mar 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Azadars live the procession of Amari
घोसी नगर के बड़ागाँव में अमारी के जुलूस में तकरीर करते मौलाना ग़जनफर अब्बास।संवाद - फोटो : MAU
घोसी। नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ले से बुधवार की सुबह सफरे हुसैनी के सिलसिले से अमारी औरी दुलदुल का जुलूस निकाला गया। जो अपने परंपरागत रास्तों से होता हुआ सदर इमामबाड़ा पहुंचा। अजादारों ने इसकी जियारत की। उसके बाद उलेमा ने मजलिस को खिताब किया। अजादारोें ने नौहा और मातम से कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। या हुसैन के नारों से माहौल मातमी रहा। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना ग़जनफर अब्बास तूसी ने हजरत इमाम हुसैन के मदीना से कर्बला के सफर पर प्रकाश डाला। कहा कि 28 रजब सन 60 हिजरी को इमाम हुसैन ने नाना के रौजे भाई के मजार और माँ की लहद को अलविदा कहा और अपने 18 दिन के बेटे सहजादे अली असग़र को ले कर इराक़ के सफर पे निकल पड़े। इस वाकिए को सुनकर अजादार रो पड़े और या हुसैन की दर्द भरी सदाएं बुलंद होने लगीं। बाद में मौजूद अजादारों ने नौहा और मातम से कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। अंजुमन मसूमिया रजिस्टर्ड, अंजुमन हुसैनी मिशन, दस्ता ए मसूमिया, अंजुमन इमामिया , अंजुमन मसूमिया, अंजुमन सज्जादिया, अंजुमन तंजीमुल हुसैनी, अंजुमन मसूमिया क़दीम रजिस्टर्ड एव अंजुमन मोहिब्बाने हुसैनी संन्दपुर के दर्द भरे नौहे ‘अपना देश छोड़ के कर्बला चले हुसैन, एक एक अजीज से मिलते हैं गले हुसैन’ ‘कहते हैं रो रो शाहे अनाम नाना सलाम ऐ नाना सलाम’ सुन कर अजादारों की आंखे अश्क़बार हो गयी।

घोसी नगर के बड़ागांव में निकला अमारी का जुलूस।संवाद

घोसी नगर के बड़ागांव में निकला अमारी का जुलूस।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed